Search This Blog
As per Name with "Uttarakhand Ek Khoz", i want to express my discover in this platform.
Featured
- Get link
- X
- Other Apps
GOLU TAMPLE (UTTARAKHAND)
धार्मिक मान्यताओं के आधार पर एक प्रसिद्ध मंदिर जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है जो कि शिव का अवतार गॉड भैरव और गोलू देवता के नाम पर जाना जाता है माना जाता है कि जो भी भक्त गोलू भगवान के दरबार में जो कुछ भी मांग लेता है वह उसे जल्द ही मिल जाता है जिसका प्रमाण मंदिर में लगी हजारों घंटियां हैं यहां श्रद्धालु अपनी मनोइच्छा एक सफेद कागज में लिख कर मंदिर परिसर में पिन कर देता है कहा जाता है कि एक बार एक राजा शिकार के लिए जंगल गया वह बहुत प्यासा था और पानी पीने के लिए किसी तालाब में गया वहां उसने एक स्त्री को देखा और उसको अपनी रानी बना लिया महल की दूसरी रानी उससे जलने लगी और उसी ईर्ष्या के कारण उसने उस रानी का बच्चा चोरी से पत्थर से बदल दिया और एक तालाब में फेंक दिया जिसे एक मछुआरे ने उसे पकड़ा और पालना पोषना शुरू किया लेकिन जब वह बालक को असलियत का पता चला तो वह अपने माता-पिता को ढूंढने निकला उसने एक लकड़ी का घोड़ा बनाया और उसी तालाब में उसे पानी पिलाने लगा तभी राजा वहां से गुजर रहा था और उस बालक से पूछा यह क्या कर रहे हो बालक ने बोला जब एक स्त्री पत्थर को जन्म दे सकती है तो लकड़ी का घोड़ा भी पानी पी सकता है तब राजा को अपनी गलती का एहसास हुआ तभी से उसके इस न्याय को गोलू भगवान मानने लगे।
-----------------------------------------------------------
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Good
ReplyDelete